शेयर करें !
posted on : December 15, 2021 6:44 pm

देहरादून। रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने स्व.  हरबंस कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। रक्षा मंत्री ने बुधवार को  हरबंस कपूर जी के आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना प्रदान की। रक्षा मंत्री ने कहा कि श्री हरबंस कपूर वर्षों से जन सेवा से जुड़े रहे। उन्होंने  हरबंस कपूर के निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!