शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 5:22 pm

जोशीमठ (चमोली)। चमोली जिले के ग्राम प्रधान संगठन की ओर से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते एक जुलाई से जोशीमठ खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जा रहा है। धरने के सातवें दिन बुधवार को पहले प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी की और उसके बाद सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया।

प्रधान संगठन जोशीमठ के अध्यक्ष अनूप नेगी का उनका संगठन एक वर्ष से सीएससी को प्रतिमाह ग्राम सभा से धनराशि देने की व्यवस्था समाप्त करने सहित 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की सरकार से मांग की जा हरी है। लेकिन वर्तमान तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते ग्राम प्रधान संगठन की ओर से बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धरने के सातवें दिन बुधवार को उन्होंने बीडीओ कार्यालय पर तालाबंदी की गई उसके बाद इस सरकार के बुद्धि को शुद्ध करने के लिए यज्ञ किया जाए ताकि सरकार को सदबुद्धि आये और जिस तरह से गलत निर्णय लिये जा रहे है उन्हें ठीक कर सके। इस मौके पर प्रधान संगठन के ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप नेगी, दिगम्बर बिष्ट, हीरा सिंह, सुनीता जोशी, देवेश्वरी देवी, सरिता देवी, भरत बुटोला, गोविंद लाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!