शेयर करें !
posted on : July 7, 2021 5:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाला तथा  किसान बदहाली के मुद्दों को लेकर बस स्टैंड से गोपीनाथ मंदिर मार्ग पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तथा बस स्टैंड तिराहे पर पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को साढे चार साल होने जा रहे है। इन सालों में प्रदेश का विकास तो नहीं हुआ परंतु भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री देकर अपने विधायकों का विकास अवश्य किया है। यदि सरकार प्रदेश के विकास पर ध्यान देती तो उन्हें सीएम बदलने की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन विकास कार्य हुए नहीं है तो ऐसे में किस मूंह से जनता के बीच जाकर चुनाव में वोट मांगेगी इसलिए यह प्रपंच रच कर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया गया है। लेकिन जनता भाजपा के हर पैंतरेबाजी को समझ रही है और इनको सबक सीखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, मंहगाई चरम पर है लेकिन पर पल लगाम लगाने के लिए कोई कदन नहीं उठाये जा रहे हैं। कोविड के नाम पर कुंभ मेलें जो घोटाला हुआ है उसकी भी जांच होनी चाहिए ताकि सबको पता चल सके की इसके लिए कौन दोषी है।  इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, दीवानसिह बिष्ट, हरेंद्र राणा, रवीन्द्र नेगी, विकास जुगरान, संदीप नेगी, योगेंद्र बिष्ट, अनीता नेगी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, जिला महामंत्री प्रभाकर भट्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!