ब्रेकिंग न्यूज़ !

                   
                                                         

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गुरूवार को अपराह्न बाद जब भारी बारीश हो रही थी कि अचानक इसी दौरान चारधाम यात्रा मार्ग पर हॉस्पिटल तिराहे के पास एक पेड़ गिर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया था। गनीमत यह रही कि तेज बारीश के कारण उस समय मार्ग पर पैदल चलने लोग नहीं थे नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बुधवार से लेकर गुरूवार तक जिले में भारी वर्षा हो रही है जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी वर्षा के चलते रास्तों का टूटना और भूस्खलन के चलते पेड़ों का गिरना आम सा हो गया है। गुरूवार को अपराह्न बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर हास्पिटल तिराहे पर अचानक एक भारी पेड़ गिर गया जिससे यातायात बाधित हो गया। आपदा, पुलिस विभाग को सूचना देने के बाद पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंच कर एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद पेड़ काट कर यातायात सुचारू किया। इस टीम में प्रदीप, संजय, नितिन जोशी, विपिन सिंह, लोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!