शेयर करें !
posted on : December 31, 2021 5:46 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनात चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है। शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी के मुलाकात कर चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांग की है। जिस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिले में चिकित्सकों की स्थिति की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर व्यवस्था को सुचारु रखने की बात कही है।

बता दें चमोली जिले के उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनाती शल्य चिकित्सक डा. राजीव शर्मा, दंत रोग विशेषज्ञ डा. हरीश हरीश थपलियाल और महिला चिकित्सक डा. उमा शर्मा का स्थानांतरण कर दिया गया है। जबकि चिकित्सालय में वर्ष 2007 से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है, वहीं छह वर्ष से अस्थी रोग विशेषज्ञ की यहां तैनाती नहीं हो सकी है। ऐसे में फिजीशियन, बाल रोग, अस्थी रोग चिकित्सकों और पैथोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहे चिकित्सालय से शल्य चिकित्सक और दंत रोग चिकित्सक के तबादले से लोगों में मायूसी है। भाजपा नेता अशीष थपलियाल, विहिप के जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी, पवन राठौर, प्रताप लूथरा, चिंतामणी सेमवाल का कहना है कि कर्णप्रयाग चिकित्सालय जिले के मध्य में स्थित है। ऐसे में जोशीमठ से लेकर थराली, देवाल तक के लोगों को यहां तैनात चिकित्सकों से स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। ऐसे में चिकित्सकों के तबादले से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। भाकपा माले के गढवाल सचिव इंद्रेश मैखुरी का कहना है चिकित्सालय से चिकित्सकों का स्थानांतरण सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन वर्तमान स्थिति में रिक्त पदो ंके वर्षों से खाली रहने के बाद तैनात चिकित्सकों का तबदला चिकित्सालय की स्थिति को बिगाड़ने का काम करेगा।

 

चिकित्सकों स्थानांतरण चुनाव आयोग के निर्देश पर किये गये हैं। जिसे लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता की गई है। उच्चाधिकारियों ने चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती करने का आश्वासन दिया है। कर्णप्रयाग चिकित्सालय में डाक्टरों की शीघ्र तैनाती के प्रयास किये जा रहे हैं।

डा. एसपी कुडियाल, सीएमओ, चमोली।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!