थराली (चमोली)। जल उत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चमोली जिले के नगर पंचायत थराली के खडगोला तोक में प्राकृतिक जल स्रोतो की साफ सफाई कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। 

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकार हरीश थपलियाल ने कहा जिस प्रकार भूगर्भीय जल स्रोतों का दोहन बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे जल स्तर कम होता जा रहा है। जिसका एक कारण जल स्रोतों की साफ सफाई नहीं होना तथा लोगों की ओर से जल स्रोतों को प्रदूषित करना भी है। जिससे पानी की लगातार कमी होती जा रही है हमें चाहिए कि हम पानी को स्वच्छ और निर्मल रखे। ताकि जल स्रोत हमारे आने वाली पीढ़ी को जीवन प्रदान कर सके। उन्होंने कहा स्वच्छ जल के लिए वातावरण भी स्वच्छ होना बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर  कांग्रेस महिला अध्यक्ष दीपा देवी, राखी गुसाईं, खड़क सिंह, मनोज, वन दरोगा खेमानंद खंडूरी, वन दरोगा सीमा भंडारी, वन दरोगा मनीष राणा, वन आरक्षी सोनी बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!