गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय, राज्य परियोजना प्रबन्धन ग्रुप, नमामि गंगे उत्तराखण्ड के संयुक्त तत्वाधन में रविवार को जिला गंगा संरक्षण समिति चमोली की ओर से नगर पंचायत नंदप्रयाग के माध्यम से नंदप्रयाग नगर में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत नगर क्षेत्र में गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया साथ ही नंदप्रयाग में नंदप्रयाग स्नान घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के लिये गंगा शपथ ली गयी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नंदप्रयाग गौहर हयात, पेड़वाले गुरूजी धन सिंह घरिया, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे गोविंद सिंह, भवानी स्वयं सहायकता समूह तथा ओम नमः शिवाय स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!