पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के बामनाथ मन्दिर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में सेम सांकरी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को क्षेत्र के पौराणिक मंदिर बामनाथ के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। यहां एकत्र कूड़े का भी निस्तारण किया गया।

सहायक खंड विकास अधिकारी ने कहा स्वच्छता सेवा पखवाड़े के तहत बामनाथ मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें ग्रामीणों समूहों के सदस्यों ने भागेदारी निभाई किया। ग्राम प्रधान आनंद सिंह भंडारी ने भी ग्रामीणों से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाने में सहयोग करनी अपील की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान आनंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र बुटोला, कनिष्ठ अभियंता पंचायत नंदन सिंह, उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, राजेंद्र, सरोजनी बुटोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत, राजेश सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!