देवाल (चमोली)। देवाल विकास खंड के अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव ऐराठा को राजस्व गांव बनाने की मांग ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक भूपाल राम टम्टा से की है।

प्रदेश सरकार और विधायक को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान खीम राम, ऐराठा गाव के सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र कुमार, पूर्व प्रधान मदन राम ने कहा है कि ग्राम पंचायत ओडर का ऐराठा तोक में 55 परिवार अनुसूचित जाति के रहते हैं। वर्तमान में जनसंख्या 250 से अधिक है। आजादी के बाद से ही गांव में विकास आज तक नहीं पहुंचा है। ऐराठा गांव में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। गांव में जाने के लिए पैदल रास्ता तक नसीब नहीं है। राजस्व गांव न होने विकास की किरण नहीं पहुंच पा रहा है।

विधायक भूपाल राम टम्टा ने पत्र लिखकर उपजिलाधिकारी थराली को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा है, वहीं उपजिलाधिकारी थराली ने राजस्व उपनिरीक्षक नलधूरा को मामले को जांच आख्या मांगी है। राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि राजस्व गांव के लिए गांव का प्रस्ताव, जनसंख्या, क्षेत्रफल और अन्य आंकड़े जुटाये जा रहे हैं। जल्द ही रिपोर्ट तहसील को दी जाएगी।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!