गोपेश्वर/थराली/घाट (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्म कालीन राजधानी भरारीसैण (गैरसैण) में बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को दीवाली खाल में आंदोलनकारियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदेश सरकार व स्थानीय विधायक का पुतला दहन किया गया।
विधानसभा घेराव को जा रहे आंदोलनकारियों पर दीवालीखाल में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को घाट और गोपेश्वर में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट और घाट ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने कहा कि पुलिस की ओर से महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज करवाना सरकार की असंवेदनशीलता का प्रदर्शन है। वहीं उन्होंने सरकार की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर सत्ता का दुरुपयोग कर नोटिस देने को भी द्वेष पूर्ण राजनीति बताया है। उन्होंने दीवालीखाल में हुई पुलिस कार्रवाई में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत के पिता के लिये दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष नेगी, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, राजेन्द्र लाल पार्षद, गोविंद सजवाण, जयवीर नेगी, अरुणा डनवासी, दर्शन सिंह झिक्वाण, राजेंद्र सिंह रावत, यद्धुवीर बत्र्वाल, पूरन सिंह नेगी, दिवान सिंह बिष्ट, विकास जुगराण, महेशी देवी, विजया कंडारी, उषा फस्र्वाण, अनीता देवी, पुष्कर सूरी, गोपाल रावत, किशोरी लाल, कैलाश झिक्वाण, योगेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

इसी प्रकार थराली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीवालीखाल में आंदोलकारियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष थराली अबल सिंह गुसाई, प्रीतम सिंह, संजीव बुटोला, उमेश पुरोहित, प्रेम, संदीप रावत, महेश उनियाल आदि मौजूद थे।
चमोली बार संघ ने बैठक कर दीवालीखाल मामले का निंदा प्रस्ताव पास किया
दीवालीखाल में पुलिस की ओर घाट ब्लॉक के आंदोलनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर चमोली बार संघ ने मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में बार संघ ने पुलिस कार्रवाई का निंदा प्रस्ताव पास किया। अधिवक्ताओं ने सरकार से मामले की न्यायिक जांच की मांग उठाई है। बार संघ अध्यक्ष भरत सिंह रावत ने कहा कि मामले जहां लाठीचार्ज करना असंवेदनशीलता का प्रदर्शन है। वहीं उन्होंने महिलाओं पर पुरुष पर लाठीचार्ज की कार्रवाई करने पर सवाल खड़े किये हैं। वहीं अधिवक्ता हरीश पुजारी ने जिले के सभी बार संघों से आंदोलनकारियों पर हुए मुकदमों की निःशुल्क पैरवी करने का आह्वान किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष कुलदीप नेगी, महिपाल सिंह, अर्जुन सिंह, संदीप रावत, सत्य प्रकाश सती, भवान सिंह चैहान, भूपला सिंह रावत, भीमेंद्र रावत, प्रकाश रावत, राजू लाल, प्रमोद चैहान, गीता बिष्ट आदि मौजूद थे।
