posted on : September 12, 2025 7:00 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के आपदाग्रस्त थराली क्षेत्र में अवरूद्ध सड़क मार्ग को खोलने की कवायद शुरू हो गई है। गढ़वाल क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त थराली-डुंग्री सड़क मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान स्टार्ट प्वाइंट से 1.50 किमी कोटडीप के माध्यम छह क्रिटिकल स्लाइड/सिंकिंग जोन के साथ किमी पांच एवं छह में वॉसआउट हुई सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क मार्ग खोलने के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। बताया कि किमी पांच पर एचपी बैंड वॉसआउट हुआ है। सड़क बनाने के लिए 25 मजदूरों को लगाया गया है। इस पर मजदूरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। किमी पांचच से ग्रामीणों के लिए पैदल मार्ग बनाने को कहा गया है। डुंग्री साइड से एक एलएनटी मशीन तथा एक जेसीबी को चिनूक से ले जाने को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए है। चीफ इंजीनियर ने बताया कि तीन एलएनटी मशीन, दो जेसीबी, सात डंपर तथा 70 मजदूर सड़क खोलने को जुटे हुए है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही अवरूद्ध सड़क मार्ग सुचारू हो जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!