गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर राजकीय इंटर कॉलेज में एक्सपर्ट टॉक, मैथ्स तथा विज्ञान सर्किल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वार्ताकार के रूप में पीजी कालेज गोपेश्वर के भौतिकी विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिनेश सती, गणित विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश मौर्य तथा सरकारी अधिवक्ता मोहन पंत ने बच्चों के रचनात्मक विकास, कौशलात्मक विकास एवं नैतिक विकास पर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप किया। डॉ. मौर्य ने जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं विषयों को शिक्षा से जोड़ते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। अधिवक्ता मोहन पन्त ने बाल अधिकारों, साइबर अपराधों एवं पॉक्सो एक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए छात्रों से जागरूक रहने का आहवाहन किया। डॉ. दिनेश सती ने बच्चों में आत्मविश्वास भरते हुए परिश्रम से ख्याति प्राप्त करने वाले स्थानीय व्यक्तित्वों का उदाहरण देकर निरंतर परिश्रम के माध्यम से कर्मशील होकर जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल होने की अभिप्रेरणा प्रदान की।
इस मौके पर विद्यालय के छात्रों की ओर से बनाये गए मॉडल एवं प्रोजेक्ट का अवलोकन भी विशेषज्ञों ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य केवी सिंह ने रचनात्मक एवं कौशलात्मक विकास छात्रों की प्रगति में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है से संबंधित विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व विद्यालय में मैथ्स तथा गणित सर्किल के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित विषयों में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता तथा उत्कृट विज्ञान और गणित के मॉडल, प्रोजेक्ट्स प्रतियोगिता में विजेता छात्रों में आदित्य शर्मा, शुभम बर्त्वाल, करण, अनुज, सोनिया, उमंग, अंकिता, समीर, प्रीति, शुभम गाड़िया, अरविन्द, अंकुश, आयुष को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन शिक्षक अनूप खण्डूड़ी तथा विनोद पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक दीवान सिंह कंडेरी, कुंवर सिंह रावत, सुशील खंडूरी, श्रीकृष्ण पुरोहित, अरविंद कुमार सिंह, प्रमोद पांडेय, राजेन्द्र असवाल, जयेंद्र पंवार, योगेंद्र कुंवर, महेंद्र हिन्दवाल, भुवनेश्वरी चौहान, नन्द किशोर जोशी, भूपेंद्र रावत, हरेंद्र कुंवर, देवेंद्र कनेरी, हरीश बिष्ट, जयदीप कंडेरी आदि मौजूद थे।