गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैण पुलिस ने नाबालिग से छेडछाड के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गैरसैण थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नाबालिग की माता ने थाना गैरसैंण में तहरीर दी थी कि उनके पति व 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री मौसी के घर रुद्रप्रयाग जाने के लिए नैनीताल से निकले थे। पति की ओर से गैरसैंण होटल में रुककर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पर थाना गैरसैंण में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 9/10 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, 75(2) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष गैरसैंण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को को पांडवाखाल शिलांग तिराहा से गिरफ्तार किया गया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!