posted on : March 7, 2021 6:25 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले की नगर पालिका कर्णप्रयाग की ओर नगर क्षेत्र के कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यहां नगर के कचरे का निस्तारण बदरीनाथ हाईवे के समीप किया जा रहा है। ऐसे में यहां आये दिन कचरे में लग रही आग राहगीरों और आवाजाही करने वाले वाहनों के परेशानी का सबब बन रही है।

बता दें कि चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव और पंच प्रयागों में एक कर्णप्रयाग नगर की सफाई का जिम्मा नगर पालिका कर्णप्रयाग का है। लेकिन यहां नगर से एकत्रित कूड़ा निस्तारण के कूड़ा निस्तारण के पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। ऐसे में यहां पालिका की ओर बदरीनाथ यात्रा मार्ग हाईवे के समीप कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। ऐसे में यहां कूड़े पर आग लगने की स्थिति में कचरे से दूषित कूड़े से आवाजाही करने वाले यात्रियों के साथ ही राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी दिलीप सिंह, चन्द्र मोहन और नरेंद्र कुमार का कहना है कि पालिका को कूड़ा निस्तारण के लिये अन्यत्र स्थान चयनित करना आवश्यक है। क्योंकि चार धाम यात्रा मार्ग पर कूड़ा निस्तारण से धार्मिक महत्व के नगर कर्णप्रयाग को लेकर तीर्थयात्रियों के मन में नगर के प्रति अच्छी छवी नहीं बन रही है। वहीं स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

नगर पालिका क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण के लिये सिमली रोड़ पर भूमि का चयन किया गया है। यहां कूड़ा निस्तारण के लिये डम्पिंग जोन विकसित किया जाएगा। जिसके लिये शासन की ओर से सवा करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। धनराशि प्राप्त होते ही डम्पिंग जोन का निर्माण करवाया जाएगा।

अंकित राणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, कर्णप्रयाग।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!