गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य और जनहित के एतिहासिक निर्णय लिए गये है। देवभूमि को देवलुल्य स्वरूप को बनाये रखने के लिए उनके योगदान को हमेशा यादि किया जाएगा। 

रविवार को गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि धामी कैबिनेट की ओर से राज्य के चारधाम और अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम से ट्रस्ट या समिति गठित किये जाने के विरूद्ध कठोर विधिक प्राविधान किये हैं। दरअसल हाल के समय में राज्य में कतिपय व्यक्ति, संस्थाओं की ओर से उत्तराखण्ड राज्य में अवस्थित चारधाम श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम, श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री धाम और अन्य प्रमुख मन्दिरों के नाम का अथवा इनके संचालन के लिए गठित ट्रस्ट, समिति के नाम से मिलते-जुलते नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट, समिति आदि बनाई जा रही है। प्रदेश में इस प्रकार की गतिविधियों से जन सामान्य में असमंजस की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही स्थानीय परम्पराओं एवं धार्मिक मान्यताओं को भी ठेस पहुंचती है, तथा स्थानीय स्तर पर आक्रोश की भी सम्भावना रहती है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा कड़े विधिक प्राविधान लागू किये जाने का निर्णय कैबिनेट की ओर से राज्य हित में लिया गया है। अब राज्य के अन्दर अथवा राज्य के बाहर कोई  भी व्यक्ति अथवा संस्था किसी समिति अथवा ट्रस्ट का गठन कर राज्य के चार धामों एवं प्रमुख मंदिरों के नाम पर समिति अथवा ट्रस्ट का गठन नहीं कर पायेगा। इससे इस संबंध में उत्पन्न विवाद का भी समाधान हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि छोटे एवं मंझोले स्थानीय ठेकेदारों के प्रोत्साहन के लिए पांच लाख तक के टेंडरों को स्थानीय लोगो को ही दिये जाने का निर्णय भी  लिया है। साथ ही नियोजन विभाग स्थानीय ठेकेदारों को कौशल विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाने प्रस्ताव कैबिनेट की ओर से पास किया गया है। सरकार की ओर से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए भी राहत भरा निर्णय लिया है। केबिनेट की ओर से हॉस्पिटलों में ओपीडी की पर्ची एवं एम्बुलेंस के शुल्क को भी कम करने का निर्णय पास किया है। इसके साथ ही भर्ती मरीज़ों के वार्ड में लगने वाले शुल्क में भी कमी की गई है। मृत होने पर घर तक निःशुल्क एम्बुलेंस छोड़ने का भी निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कई ऐसे निर्णय कैबिनेट की ओर से लिए गये हैं। जिससे राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष गजेंद्र रावत, संदीप रावत, कुलदीप वर्मा, पुष्पा पासवान, राजेंद्र हटवाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!