शेयर करें !
posted on : February 2, 2021 5:24 pm

गोपेश्वर (चमोली)। मुख्य विकास अधिकारी चमोली हंसादत्त पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनर्निरीक्षण समिति की बैठक क्लेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिसमें वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही 31 दिसंबर तक विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं, सीडी रेश्यों की गहनता से समीक्षा की गई और सरकार की ओर से प्रायोजित ऋण योजनाओं के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों को विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक महीने वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित कर जनसाधारण को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए। प्राथमिक सेंक्टर में ऋण वितरण की खराब स्थिति पर सीडीओ ने बैंको को फटकारी लगाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जितने में किसान बैंक खाताधारक है उनको किसान क्रेडिक कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। इससे किसानों की फसल बीमा का लाभ मिलेगा वही प्राथमिक सेक्टर में ऋण वितरण होगा। प्राथमिक सेक्टर में बैंकों ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 25.78 प्रतिशत ही उपलब्धि हासिल की है जबकि गैर प्राथमिक सेक्टर में 102.52 प्रतिशत ऋण वितरण किया गया है।

सीडी रेश्यों की समीक्षा में पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, उतंराखं्रड ग्रामीण बैंक, नैनीताल बैंक पंजाब एंड सिध बैंक, एक्सिस तथा एचडीएफसी बैकों का ऋण जमा अनुपात 30 प्रतिशत से भी कम होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंको को सीडी रेश्यों में सुधार लाने के निर्देश दिए। बताया कि आरबीआई ने बैंको का न्यूनतम सीडी रेश्यों का मानक 40 प्रतिशत निर्धारित किया है। इसलिए सभी बैंकर्स निर्धारित लक्ष्य हासिल करें। दिसंबर 2020 तिमाही में जनपद का सीडी रेश्यों 69.96 प्रतिशत रहा।

इस दौरान ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सजृन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, पर्यटन स्वरोजगार योजनाओं की भी गहनता से समीक्षा करते हुए बैंकों में लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकों निर्देश दिए कि बिना किसी ठोस कारण के कोई भी आवेदन निरस्त न किया जाए और किसी भी आवेदन को निरस्त करने से पहले संबधित विभागों से अवश्य संपर्क करें।

लीड बैंक प्रबन्धक प्रताप सिंह राणा ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि सितम्बर तिमाही के सापेक्ष दिसम्बर में जिले का सीडी रेश्यों में 44.34 प्रतिशत बढा है। दिसंबर माह में पूरे जिले में सभी बैंकों का सीडी रेश्यों 69.96 प्रतिशत रहा। इस दौरान नाबार्ड की ओर से  प्रकाशित ‘‘संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2021-22’’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। बैठक में एलडीएम पीएस राणा, डीडीओ सुमन बिष्ट आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!