posted on : September 25, 2025 7:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती की तैयारियों को गुरूवार को लेकर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रशाक की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।

बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश कहा कि दो अक्टूबर को मुख्यालय समेत सभी तहसीलों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान स्वच्छता रैली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। विद्यालयों एवं संस्थानों में गोष्ठी, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं व विद्यार्थियों को गांधी जी के आदर्शों और शास्त्रीजी की सादगी व ईमानदारी से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती का अवसर सत्य, अहिंसा, सादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश देता है।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि वे गांधी आश्रम से वस्तुएं खरीदकर स्थानीय कुटीर उद्योग और शिल्पकारों को प्रोत्साहन दें। सभी विभाग अपनी-अपनी भूमिका निभाते हुए जनसहभागिता से कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में एसडीएम आरके पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन कुमार बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।

 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!