गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के विकास खंड मुख्यालयों पर अपनी मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन की ओर से चलाये जा रहे धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कार्य बहिष्कार कर धरना दे रही आंगनबाडी कार्यकत्रियों की मांगों का समर्थन करते हुए धरने पर बैठे तथा उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विधान सभा में उठाने का भरोसा दिया है।

गौरतलब है कि आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन की ओर से अपनी मांगों को लेकर चमोली जिले के अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठी कार्यकत्रियों को समर्थन देने के लिए बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी पहुंचे तथा उनके साथ धरने पर बैक कर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को विधान सभा में उठायेंगे।

अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष आशा थपलियाल ने कहा कि सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। जो कि न्यायोचित नहीं है। यदि सरकार उनकी मांग को इसी तरह अनसुना करती है तो उन्हें भी अपने आंदोलन की रणनीति बदलनी पड़ेगी ताकि सरकार को चेताया जा सके। इस मौके पर सुलोचना, अनिता, कमला, दीपा, मनोरमा, उर्मिला, अंजू मनराल, सरिता, रजनी, सुनीता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!