गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी चयन के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षकों की एक कमेटी चमोली भेजी गई। जिन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस दौरान नौ पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी सामने रखी।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता ‌मे जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पार्टी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पार्टी पर्यवेक्षक विधायक प्रतापनगर टिहरी विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी शामिल थे। पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के उप चुनाव में पार्टी की ओर से अंतिम रूप से घोषित प्रत्याशी के पक्ष में एक जुट होकर कार्य करने तथा जीत को सुनिश्चित करने को कहा।  पार्टी संगठन को मजबूती देकर चुनाव में ठोस रणनीति बनाने को कहा गया।

बदरीनाथ विधान सभा के उप चुनाव के लिए के लिए लखपत सिंह बुटोला, प्रकाश रावत, कमल रतूड़ी, नरेशानंद नौटियाल, कमल सिंह रावत, गौरव फरस्वाण, सत्येंद्र प्रताप सिंह कुंवर, प्रमोद बिष्ट और अरविंद नेगी ने अपनी दावेदारी पर्यवेक्षकों के सम्मुख रखी। नाम आने के बाद पर्यवेक्षकों ने विधान सभा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ता से भी बातचीत कर तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश संगठन को भेज दिया गया है।  बैठक में पूर्व  जिलाध्यक्ष वीरेंद्र, सिंह रावत, गजेन्द्र सिंह राणा, कुंवर सिंह चौधरी, आनंद सिंह पंवार आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!