गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लाक के देवर खडोंरा में ग्रामीण उत्पादा को बाजार में उतारने के लिए रिटेल शॉप का मंगलवार को शुभारंभ किया गया।
हरियाली स्वायत्त सहकारिता देवर खडोरा में रीप ग्रामोत्थान परियोजना रीप के तहत ग्रामीण उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए रिलेट शॉप की शुरूआत की है। आजीविका समन्वयक देवेंद्र नेगी, विजेनेस प्रमोटर विनोद कुमार, जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं को व्यक्तिगत उघम शुरू करने के लिए ग्रामोत्थान की ओर से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। इसी के तहत अंजलि देवी को ग्रामीण उत्पाद के साथ ही अन्य सामग्री को बाजार में उतारने के लिए रिटेल शॉप संचालन को आर्थिक सहयोग दिया गया है। इसका मंगलवार को शुभारंभ किया गया है। इस दुकान के माध्यम से लोगों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाली सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर सुमन देवी भी मौजूद रही।
