posted on : September 15, 2025 7:03 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  चमोली के उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडेय के  नेतृत्व में पुलिस तथा प्रशासन की टीम ने 9 औषधीय दुकानों का गोपेश्वर में निरीक्षण किया। डीएम संदीप तिवारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने गोपेश्वर में दवाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं  की गुणवत्ता, एक्सपायरी, रखरखाव, भंडारण एवं संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण में कुछ दुकानों पर अभिलेखों का अभाव और अन्य अनियमितता पाई गईं। इस पर संबंधित दुकानदारों को आवश्यक अनुपालन हेतु सख्त निर्देश दिए  गए।

एसडीएम ने  कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से फार्मासिस्ट की उपस्थिति आवश्यक बताते हुए समय-समय पर एक्सपायरी दवाईयों का सही स्टॉक से पृथक करने को कहा। सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा मनःप्रभावी औषधियों को बिना डॉक्टर के परामर्श के विक्रय न करने के सख्त निर्देश दिए गये। प्रतिष्ठानों का उचित रखरखाव एवं भंडारण औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम-1940 के अनुसार करने की नसीहत दी गई। कई दुकानों में निरीक्षण के दौरान गंदगी पायी गई। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए, तत्काल रूप से प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया। दवाओं का उचित भंडारण न होने तथा रेफ्रीजरेटर पर तापमान प्रदर्षित न होने पर टीम ने आपत्ति जताते हुए तत्काल प्रभाव से सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार दीप्ति शिखा, औषधि निरीक्षक हर्षित भट्ट, राजस्व निरीक्षक राजेश गोरखा आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!