जोशीमठ(चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के उर्गम घाटी के अरोसी ग्वाणा गणेश रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित  रामलीला के चौथे दिन के प्रसंगों में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया।  रामलीला के प्रति आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों पहाड़ों में रात्रि को कडाके की ठंड के बाबजूद  भी  अरोसी, ग्वाणा, भर्की, पिलखी के ग्रामीण भारी संख्या में रामलीला देखने पहुंचे।

रामलीला के प्रसंग में जनक के संकल्प के अनुसार भगवान शिव के धनुष को जो तोड़ेगा उसी के साथ सीता का विवाह होगा। इस प्रतिज्ञा पर देश-देश के राजा महाराजा धनुष तोड़ने आते हैं। पर असमर्थ हो जाते हैं। लंकापति रावण और बाणासुर भी इस स्वयंवर में आते हैं। रावण धनुष तोड़ने का  प्रयास करता है, लेकिन तब तक रावण को आकाशवाणी होती है कि तेरी बहिन कुम्भिका को मधुदेत्य राक्षस चुरा ले गया है। रावण तुरन्त लंका वापस चला जाता है। इस लिए रावण धनुष तोड़ने में असफल हो जाता है। गुरु विश्वामित्र की आज्ञानुसार भगवान राम धनुष तोड़ते हैं संकल्प के अनुसार प्रतिज्ञा  पूरी होने पर भगवान राम और सीता एक दूसरे पर वरमाला डालने कर परिणय सूत्र में बंधते हैं।  तभी शिव भक्त परशुराम जी  जनक के दरबार में आते हैं और अपने गुरु का धनुष  का खंडित हुआ देख क्रोधित हो जाते है। पहले राम और परशुराम का संवाद और फिर परशुराम के क्रोध को देखकर लक्ष्मण का क्रोधित होना। परशुराम और लक्ष्मण के सुन्दर आकर्षक अभिनय और संवाद ने दर्शकों को बांधे रखा। राम, लक्ष्मण, सीता, परशुराम, जनक, सुनैना, विश्वामित्र समेत सभी पात्रों ने अपने अभिनव से  दर्शकों को खूब लुभाया, जिस पर कलाकारों के अभिनय पर  दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। रामलीला के मुख्य अतिथि अध्यक्ष मेला कमेटी भर्की हर्ष वर्धन फस्वाण, मंजू देवी प्रधान भरकी आदि थे। इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्षा मंजू चौहान, युवक मंगल दल अध्यक्ष किशन नेगी, गणेश रामलीला अध्यक्ष मातवर चौहान आदि मौजूद थे।  कमेटी के रघुबीर चौहान और लक्ष्मण पंवार ने बताया कि यहां पर ये ग्यारहवीं बार रामलीला का मंचन हो रहा है। इस बार पांच साल बाद इस महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में संगीत मास्टर दर्शन चौहान, तवला वादक धर्मेन्द पंवार सहयोग कर रहे है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!