गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखण्ड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर  विजय वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष तथा संदीप नेगी को महामंत्री बनाया गया है।

उत्तराखंड में स्थानीय निकायों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय निकाय संगठन का गठन कर लिया गया है। जिसमें सर्वसम्मति से गोविन्द वर्मा को अध्यक्ष चुना गया है। इसी प्रकार गौचर पालिका के अध्यक्ष संदीप नेगी को महामंत्री संगठन बनाया गया। रमेश जोशी व सुरेश खेतवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमानी नेगी, मीरा सकलानी,संजीव चौधरी, सुखदेव सिंह, मनोज कोहली, श्याम जी को उपाध्यक्ष,संदीप सिंह नेगी को संगठन महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह लोटनी प्रशासन को महामंत्री बनाया गया है। इसी तरह विमल रावत , क़ुब्जा धम्वार्ण, रोशन रांगड़ व नीलम बिजलवाण को मंत्री बनाया गया है। सन्तोष सिंह रावत को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। दीपक सिंह बिष्ट व मनोज सैनी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। मोहम्मद अकरम, गुरजीत सिंह पूनिया,संदीप रावत,विपिन वर्मा, प्रेम सिंह टुरना व राजीव शर्मा आदि नगर निगमों के महापौर को संरक्षक का दायित्व दिया गया। तय किया गया कि संगठन के संरचना अनुसार सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से निर्वाचित सम्मानित अध्यक्ष गण इस संगठन के सदस्य रहेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!