posted on : September 15, 2025 6:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान मंडल दल  की नेता आराधना मिश्रा ने जोशीमठ में संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती से ही 2027 के विधान सभा चुनाव को फतह किया जा सकेगा।

जोशीमठ में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत नगर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर रही आगामी विधान सभा चुनाव को फतह करना होगा। उनका कहना था कि इस अभियान की सफलता कार्यकर्ताओं के समर्पण पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करना है। इसके चलते ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के बारें में रायसुमारी भी की और कहा कि अब संगठन को तरजीह देने के प्रयास किए जा रहे है। इस तरह के प्रयासों से कांग्रेस मजबूती के साथ जन सरोकारों के सवालों को लेकर आगे बढ़ेगी। इस दौरान पीसीसी पर्यवेक्षक व पूर्व काबिना मंत्री शूरवीर सिह सजवाण, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनुप नेगी, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत व हरीश परमार, नगराध्यक्ष हरेंद्र राणा तथा ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण ने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस अवसर पर शंकर सिंह रावत, सूरज सैलानी, शिवलाल, नरेंद्र रावत, आरती उनियाल, नैन सिंह भंडारी, आरती बुटोला, महेंद्र चौहान, महेंद्र नंबूरी, सुखदेव बिष्ट, प्रकाश नेगी, कमल रतूडी, अंती प्रकाश शाह, राकेश रंजन भिलंगवाल, हर्षवर्धन सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, गौरव फरस्वाण, गुलाब सिंह, प्रकाश राणा, दिगम्बर बिष्ट, दीपक शाह, ललिता मडियाल, पूजा रावत, लक्ष्मी देवी, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, मेरग की प्रधान लक्ष्मी देवी, लाता प्रधान पूजा रावत, पिंकी  बुटोला, बीडीसी मेंबर सरजीत बुटोला, मोनिका खत्री, सुमित्रा चमोला आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!