देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Greetings
शेयर करें !
posted on : September 6, 2026 4:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के निकटवर्ती पाडुली गांव के जंगल में रविवार को बाघ ने दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट और सुबोध बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है। इससे पहले भी बाघ कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। अब महिला पर हमले की घटना से जंगल जाने वाले ग्रामीणों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह  की सुबह जब गांव की कुछ महिलाएं चारापत्ति लेने के लिए पाडुली गांव के समीप के गर्थातोक के पंडोली धार में जंगल गई थी, अचानक बाघ ने रेखा बिष्ट पत्नी विनोद बिष्ट और भागा देवी पत्नी स्व. विरेंद्र सिंह पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

उनका कहना है कि बाघ के लगातार बढ़ते आतंक के कारण जंगल में जाना जोखिम भरा हो गया है। वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और बाघ से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि वन विभाग बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए और आवश्यक कार्रवाई करे, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!