posted on : September 16, 2025 7:50 pm
गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाक की निजमुला घाटी में स्वीकृत सड़कों के निर्माण को उप जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। सैंजी की क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता फरस्वाण ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत व्यारा से मोली, भुडुंग तथा गाडी से नैवा तोक तक सड़कों की स्वीकृति मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। इसके बावजूद अभी तक सड़कों के निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे है। इस कारण लोगों को पैदल आवाजाही से निजात नहीं मिल पा रही है। बिरही-गौणा मोटर मार्ग ठेकेदार ने काम तो किया किंतु बारिश में मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सैंजी, गाडी, व्यारा, मोली, हुडुंग गांवों में पेयजल की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने इन सभी मांगों के तत्काल निस्तार की मांग की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
