posted on : September 16, 2025 7:49 pm
गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक की निजमुला घाटी के गौणा गांव में चट्टान से पत्थर गिरने के कारण चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
गौणा की प्रधान सुनीता देवी ने चमोली के एसडीएम को सूचना दी कि गौणा भनाली गांव के सुजान सिंह की पत्नी बूछली देवी घास काटने के लिए बौंधा तोक के नीचे जंगल में गई थी। यकायक चट्टान से भारी बोल्डर गिरने के कारण बूछली देवी के सिर पर चोट लग गई और फिसल कर वह खाई में जा गिरी। इसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान ने दैवीय आपदा से मृत बूछली देवी के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

