देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल में शुक्रवार को महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं का युग आ गया है। हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणीय भूमिका निभा रही है। सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रही है हमें अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहिए।

इस अवसर पर धावक सरोजनी काटेडी, भागीरथी, दीपिका, महादेवी रावत, ज्योतिका, बसन्ती देवी, शान्ती देवी, शैलेन्द्र मटियानी पुरस्कार प्राप्त कुसुम गडिया को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नी देवी ने शॉल ओढा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने कहा आज मातृशक्ति सरपंच से लेकर राष्ट्रपति पद पर अपना परचम लहराया है। पहले देवाल में 80 महिला समूह से थे जो अब बढ़ कर 480 समूह  हो गये है जो एक बड़ी उपलब्धि है। देवाल विकास खंड निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर महिला मंगल दल तोरती, धूरा धारकोट, कुलिग, उदयपुर, रामपुर, सुया, मुदोली, हरनी, खेता मानमती, काणडेई, मोटापा, वाक, घेस, सवाड, उलंगरा, मेलमीडा, नलधूरा, कैल महिला समूह, सरकोट,  चौड, देवसारी, तलोर पदमला, कोठी, पूर्णा, बेराधार, सेलखोला की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिपंस आशा धपोला, पूर्व प्रमुख नंदा देवी, भाजपा महिला ब्लाक अध्यक्ष जानकी बिष्ट, मन्जू परिहार, नंदी कुनियाल, जेष्ठ प्रमुख संगीता, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, प्रो. दर्शन मेहरा, हीरा सिंह, केडी मिश्रा, पूर्व डिप्टी रेंजर टीएस बिष्ट, प्रधान आनंद बिष्ट, गौरव जोशी, दिलमणी जोशी, इन्द्र राणा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!