posted on : September 8, 2021 7:11 pm
नंदप्रयाग (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर स्थित मैठाणा गांव के पास पुल से एक व्यक्ति ने अलकनंदा में छलांग लगाने की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। नदी के तेज बहाव के कारण अभी तक छलांग लगाने वाले का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी के किनारों पर नदी में छलांग लगाने वाले की खोजबीन कर रही है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
