posted on : October 16, 2021 5:47 pm

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य में जरुरतमंद लोगों की मदद के लिये हर पल तैयार हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला का जन्मदिन शनिवार को चमोली में धूमधाम से मनाया गया। गोपेश्वर में जहां नन्हीं बच्चियों ने केक काटकर माता मंगला का जन्म दिवस मनाया, वहीं गैरसैंण में 106 वर्षीय बुद्धि देवी ने केक काटकर माता मंगला के दीर्घायु की कामना की।

जिले के गोपेश्वर, जोशीमठ, घाट और गैरसैंण में सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के जुड़े लोगों ने इस मौके पर बच्चां को पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया। जोशीमठ, घाट और गोपेश्वर महाविद्यालयों में भी छात्रों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उनकी लम्बी उम्र की प्रार्थना की गई। पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी, योगिता पंवार और अमित मिश्रा ने कहा कि हंस फाउंडेशन हर व्यक्ति की मदद को सदैव तत्पर रहता है। कोरोना काल में फाउंडेशन की ओर से की गई मदद से लोगों को बड़ा लाभ हुआ है। ऐसे व्यक्तित्व का जन्मदिन मनाकर समाज के अन्य लोगों को प्रेरित किया जा सकता है। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित, आयुष हटवाल, राजा तिवारी, लक्ष्मण सिंह राणा, मनोज सिंह, पंकज बिष्ट, रमन राणा, मनोज रावत आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!