posted on : October 17, 2021 7:55 pm

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को देर शाम से तीर्थयात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की जहां मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गये है। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

तहसीलदार धीरज सिंह राणा ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे चमोली के समीप बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो कर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार दो लोगों की मौत मौके पर हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान हो गई है। कार में सवार दीपक, सेक्टर 27, नोएडा, अरविंद, सेक्टर 82, नोएडा, संदीप तंवर, सेक्टर 11, नोएडा की दुर्घटना में मौत हो गई है। जबकि अक्षित चैहान, सेक्टर 46, नोएडा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हरेंद्र और सुशील अवाना (दोनों सेक्टर 11, नोएडा) जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा कर केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!