posted on : October 19, 2021 8:56 pm

नई टिहरी। टिहरी जिले की चंबा-कोटी कालोनी सड़क पर बागबाट के समीप बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत हो गई है। जबकि बाइक में सवार अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहाा है। घटना घटना के बाद से ट्रक चालक फरार चल रहा है। पुलिस की ओर से फरार चालक की खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार जोशीमठ में सेना में तैनात था। वह बदरीनाथ हाईवे के बंद होने के चलते चंबा होकर चमोली जा रहा था। इस दौरान बागबाटा के समीप ट्रक को ओवरटेक करते हुए वह ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। जिससे संदीप कुमार (25) पुत्र जगत राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज कुमार (24) पुत्र प्रकाश चंद्र  बुरी तरह से घायल हो गया है। दोनों देवलधार गांव के समीप के निवासी बताये जा रहे है, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, कोटी कालोनी चैकी प्रभारी कविता बर्तवाल ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार चल रहे ट्रक चालक की खोजबीन की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!