posted on : October 20, 2021 5:39 pm

पांडुकेश्वर (चमोली)।  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को बदरीनाथ उन्होंने बीआरओ को जोशीमठ से बदरीनाथ तक सड़क मार्ग को जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौचर से विष्णुप्रयाग तक यातायात के लिए सुचारू किया जा चुका है। लेकिन विष्णुप्रयाग और बलदौडा पुल के बीच भारी भूस्खलन के कारण मार्ग अभी अवरूद्व है। यहां पर मार्ग खोलने के लिए युद्वस्तर पर कार्य जारी है। बीआरओ कमांडर कर्नल मनीष कपिल के साथ विष्णुप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रामार्ग को सुचारू होने तक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ही ठहराया जाए और उनके भोजन, पानी एवं अन्य जरूरतों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि बद्रीनाथ मार्ग को जल्द सुचारू कर लिया जाएगा। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जोशीमठ बाजार में भोजन एवं कपडे की सभी दुकानों को खुला रखवाया जा रहा है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। यात्रियों से अपील की जा रही है कि अभी जहां पर है वही बने रहे। यात्रामार्ग सुचारू होने पर सभी यात्रियों को बद्रीनाथ भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चैहान, एसडीएम कुमकुम जोशी एवं बीआरओ के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!