posted on : October 21, 2021 5:33 pm

गोपेश्वर (चमोली)। कोविड वैक्सीनेशन के लिए चमोली जिले में अक्टूबर महीने के प्रत्येक शुक्रवार को महाभियान चलाया जा रहा है। 22 अक्टूबर को भी सभी कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाने के साथ ही छूटे हुए लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन महाभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एसीएमओ डा. उमा रावत ने बताया कि वैक्सीनेशन महाभियान के लिए 40 मोबाइल टीम और 120 नियमित टीमों के माध्यम से कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को कोविड सुरक्षा के लिए दूसरी डोज लगनी है या जो लोग छूट गए है वो शुक्रवार को अवश्य टीका लगवाए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!