posted on : October 21, 2021 5:56 pm
गौचर (चमोली)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत वीरवार को रानीगढ़ उपभोक्ता सहकारी समिति की ओर से खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां समिति की ओर से 50 लाभार्थियों को 10-10 किलो चावल निःशुल्क वितरित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट व पूर्व विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में गरीब परिवारों राहत देने का कार्य किया है। कहा कि योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों को योजना का सीधा लाभ मिला है। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति अधिकारी बीपी ध्यानी, जयकृत सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, अनिल नेगी, सुरेंद्र लाल, अंजनी नेगी, ममता आर्य, शोभा कनवासी आदि मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
