posted on : October 22, 2021 8:47 am

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के मैठाणा गांव में रसोई गैस सिलेंडर के फटने से एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया है। वंही घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जँहा घायलों का उपचार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैठाणा गांव निवासी कृपालु मिस्त्री के घर में अचानक रसोई गैस सिलेंडर पर लगी आग से सिलेंडर फट गया। जिससे हुई आगजनी से हुई दुर्घटना में कैलाश चंद्र पुत्र कृपालु मिस्त्र, प्रिंस पुत्र विजेंद्र कुमार, राधा देवी पत्नी कैलाश चंद्र, पूजा पत्नी प्रिंस, दृष्टि पुत्री विजेंद्र कुमार, पुष्पा देवी पत्नी विजेंद्र कुमार घायल हो गए हैं। ग्रामीणों को सूचना पर अग्नि शमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। जबकि घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!