posted on : October 25, 2021 6:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के दोगड़ी, कांडई, टंगसा, बमियाला, कठूर, बणद्वारा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंप कर गांव में लगे प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर को हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब इस टावर से क्षेत्र को कोई सुविधा नहीं मिलनी है तो इसको यहां पर लगाने का कोई फायदा नहीं है।

दोगड़ी की प्रधान पूनम बत्र्वाल, बणद्वारा सरोजनी देवी, कठूर के प्रधान लक्ष्मण कनवासी आदि का कहना है कि दस वर्ष पूर्व दोगडी कांडई में एक प्राइवेट कंपनी का मोबाइल टावर लगाया गया है तब से उनके गांव में नेटवर्क की समस्या उत्पन्न हो रही है। उनका कहना है जब यह टावर काम नहीं करता है उस दौरान क्षेत्र में नेटवर्क ठीक रहता है लेकिन जैसे ही यह टावर कार्य करना शुरू करता है वैसे ही क्षेत्र से नेटवर्क गायब हो जाता है। उनका कहना है कि प्राइवेट कंपनी का यह टावर मंडल घाटी के लिए लगाया गया है। स्थानीय लोगों को इस टावर से कोई लाभ नहीं मिल रहा है ऐसे में इस टावर यहां से हटाया जाए अथवा इसी टावर से स्थानीय नेटवर्क को भी जोडा जाय ताकि इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता बाॅबी बत्र्वाल, नयन कुंवर, जगजीवन, बंदना देवी, पूरण सिंह आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!