posted on : October 25, 2021 6:37 pm

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सीआरआईएफ (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत जनपद देहरादून में जोगीवाला – लाडपुर-रायपुर रोड- सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए मानसिंह के निकट तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 77 करोड़ 53 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के सरदारनगर- बाजपुर- केशोवाला- कोटाबाग कालाढूंगी राजमार्ग संख्या 61 के किमी 41 से किमी 47.800 तक पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य हेतु 20 करोड़ 63 लाख रूपये, मरचुला- सराईखेत – बैजरों- पोखरा – सतपुली – बाणघाट – घण्डियाल – कांसखेत पौड़ी राजमार्ग संख्या-32 के किमी 195 से किमी 242 में सुदृढीकरण कार्य हेतु 11 करोड़ 61 लाख रूपये, जनपद पौड़ी के विख रिखणीखाल में स्व. जगमोहन सिंह नेगी मोटर मार्ग के किमी 140 से किमी 189 तक सुदृढीकरण कार्य हेतु 20 करोड़ 20 लाख रूपये, कर्णप्रयाग सिमली-ग्वालदम बागेश्वर-चौकोड़ी-थल मुनस्यारी-जौलजीवी मोटर मार्ग का सुदृढीकरण हेतु 12 करोड़ 27 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!