posted on : October 26, 2021 6:23 pm

गोपेश्वर (चमोली)। केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक हुई। जिसमें विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यालय में जरूरी सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए मौजूद शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में सभागार कक्ष और वाटिका का उद्घाटन भी किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा सर्वोपरि है और बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों को मिलकर बच्चों के सर्वागीण विकास पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि बच्चों की सुविधा के लिए पूर्व में संचालित बस सेवा को तत्काल शुरू किया जाए। केन्द्रीय विद्यालय में कैन्टीन संचालन, फस्ट एड रूम, लाइब्रेरी, सांइस लैब, गेट, शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। प्रधानाचार्य से केन्द्रीय विद्यालय के नए भवन निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली।

केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य सचिन कुमार सिंह राठौर ने प्रबंधन समिति को विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया। बताया कि पिछले पांच शिक्षा सत्रों में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सभी बच्चें उत्र्तीण हुए है। विगत शिक्षा सत्र में 10वीं कक्षा में 33 बच्चे थे जिनमें से 22 बच्चों ने 80 प्रतिशत तथा 3 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। शिक्षा के अतिरिक्त विद्यालय के छात्र अन्य गतिविधियों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। विद्यालय के छात्र लक्ष्मण किमोठी ने निबंध प्रतियोगिता में राज्य पहला स्थान हासिल कर नेशनल लेवल के लिए चयन हुआ है, वही कक्षा 9वीं की छात्रा सानवी कंडारी ने वर्चुअल म्यूजिक प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सीएमओ डा. एसपी कुडियाल, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निरवाल, प्रधानाचार्य सचिन कुमार सिंह राठौर, अभिभावक सदस्य सोनिका, अराधना जोशी, हेमंत चैहान, शिक्षक प्रदीप सिंह, घनश्याम शर्मा, रेखा गुप्ता, रूचिता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!