posted on : October 31, 2021 4:54 pm

गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पांच साल का हिसाब दो कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार को पुतला फूंका। उनका कहना था कि सरकार बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर कार्य करने में विफल रही है।

गोपेश्वर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता भवान सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। भवान सिंह चैहान ने कहा कि सरकार की ओर से जिले में जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, वहीं सरकार सरकारी विद्यालयों को बंद करने का काम कर रही है। इसके साथ आपदा के बाद सड़कों को सुचारु करने में सिस्टम जहां सुस्त है वहीं सरकार बेफिक्र दिखाई दे रही है। जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता राज्य में कांग्रेस और भाजपा से अलग विकल्प को लेकर मन बना चुकी है। जिसका नतीजा है कि आम आदमी पार्टी को गांव-गांव में लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री सूरज घरिया, नरेंद्र भारती, अनूप सिंह रावत, चरण सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, दिलबर सिंह फरस्वाण, वीरेंद्र लाल, खुशनाजम, वीरेंद्र लाल, चंद्रप्रकाश, जय सूर्या, प्रकाश सनवाल, अमन पंखोली, संदीप बढ़वाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!