posted on : November 5, 2021 4:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चरण पादुका गोथल समिति के सदस्यों ने दीवाली पर एक सराहनीय पहल शुरू की। समिति की ओर से दीवाली के दिन उन परिवारों के साथ जाकर दीवाली मनायी जो झुग्गी झोपडियों ने रह कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। समिति ने इन परिवारों के बीच जाकर उन्हें दीवाली की मिठाई और अन्य सामग्री देकर उनकी दीवाली को भी रोशन करने का सराहनीय कार्य किया है।

समिति की सचिव मीना तिवारी का कहना है कि दीवाली एक ऐसा पर्व है जिस दिन भगवान राम लंका पर विजय प्राप्त कर अपने घर अयोध्या लौटे थे और हर किसी ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनायी थी। वर्तमान समय में कई परिवार ऐसे है जो लोग गरीबी के चलते दीवाली की खुशियां नहीं बटौर पाते है इसलिए उनकी संस्था ने इस बार ऐसे परिवारों के साथ मिलकर दीवाली मनाने का प्रयास किया ताकि इनके घरों में भी दीवाली के दीये जल सकें। समिति ने ऐसे परिवारों को दीवाली की मिठाई और अन्य सामग्री देकर उनके घरों को भी रोशन करने का प्रयास किया है। इस मौके पर समिति के सचिव मीना तिवारी, कश्मीरा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!