posted on : November 16, 2021 4:57 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में गौचर मेले के लिए पूर्व में घोषित 18 नवम्बर का स्थानीय अवकाश अब 20 नवंबर को होगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इसके आदेश जारी किए है। इस वर्ष कोविड के दृष्टिगत अहतियात के चलते गौचर मेला किया जाना संभव नही हुआ। आगामी 20 नवम्बर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो रहे है। जनभावना की आस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने 18 के स्थान पर अब 20 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ताकि शीतकाल के लिए भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दौरान अधिक से अधिक लोग दर्शन कर सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!