posted on : November 19, 2021 5:00 pm

गोपेश्वर (चमोली)। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री भारत मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेस कार्यालय में स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। तदोपरान्त मातृशक्ति -उतराखंड आन्दोलनकारी गोपेश्वर गांव निवासी श्रीमती चन्द्रकला बिष्ट का माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में स्व. गांधी के कार्यों और उनके बताये मार्ग निर्देशन पर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, जिलाध्यक्ष सेवादल महिला अनीता नेगी, कैलाश झिंक्वाण, सुरेंद्र बिष्ट, गोदाम्बरी नेगी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, किशोरी लाल, प्रताप लाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!