सदूरवर्ती गांवों में रहने वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने का उद्देश्यः धनीराम
चमोली के लिए संजीवनी साबित हो रहा धर्मार्थ चिकित्सालय पीपलकोटी
पीपलकोटी (चमोली)। चमोली जिले के पीपलकोटी के सेमलडाला में संचालित स्वामी विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्यालय में शुक्रवार को अत्याधुनिक तकनीक से लैस अल्ट्रासाउण्ड मशीन का उद्दघाटन किया गया। अब विवेकानन्द धर्मार्थ चिकित्सालय में डीजिटल एक्स-रे, पैथौलाॅजी, ईसीजी के साथ ही अल्ट्रासाउण्ड/ईको की सुविधा भी लोगों को मिलनी शुरू हो गयी है।
शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र सेवा प्रमुख (पूर्व प्रान्त प्रचारक मेरठ प्रांत) धनीराम ने कहा कि पहाडों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत सुखद नहीं कही जा सकती है। आरएसएस के स्वयं सेवकों की प्रेरणा से स्वामी विवेकानन्द मिशन की ओर से चार धामों के अलावा विभिन्न स्थानों पर भी आमजन को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए चिकित्यालय खोले गये हैं, जो लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रहे है। उन्होंने कहा कि हमारो उद्देश्य सदूरवर्ती गांवों में रहने वाले अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसायटी के सचिव डाॅ. अनुज सिंघल ने कहा कि इस अस्पताल को आने वाले समय में अत्याधुनिक तकनीक अस्पताल बनाया जायेगा जो निश्चिततौर पर आम जनमानस के लिए लाभदायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि कि हमारा उद्देश्य दूरस्त गावों में रहने वाले हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देना है। यहां पर अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा होने से सीमांत जनपद के निवासियों को दर-दर नहीं भटकना पडेगा। अस्पताल के पालक और विहिप के प्रान्त कार्यकरणी सदस्य अतुल शाह ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि जनपदवासियों के अलावा बदरीनाथ, हेमकुण्ड साहिब की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। अब लोगों को अल्ट्रासाउण्ड के लिए 50 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग या रूद्रप्रयाग नहीं जाना पडेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में बदरीनाथ के विधायक महेन्द्र भट्ट, दशोली खण्ड संघचालक गोविन्द मैठाणी, डाॅ. एमएस इलांगो, डाॅ. दीक्षा उनियाल के अलावा विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये, इस दौरान डाॅ. विकास पोखरियाल ने कोरोनाकाल के अलावा अस्पताल द्वारा किये गये सेवा कार्य का पूरा व्यौरा रखा गया। उद्घाटन अवसर पर बण्ड संगठन अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल, विद्या मन्दर पीपलकोटी प्रधानाचार्य दर्शन सिंह झिंकवाण, प्राचार्य नवोदय विद्यालय आर सिंह, गजेन्द्र राणा, हरिबोधनी खत्री, हरीश पुरोहित, रूप सिंह गुंसाई, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, विजय मलासी, ताजवर सिंह, आदि मौजूद थे।
