posted on : December 2, 2021 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान मेें 11 दिवसीय टेªड फेयर गुरूवार से शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन पर्यारण विद मुरारी लाल और उषा रावत ने किया।

मेला आयोजक संदीप चैहान ने बताया कि यह मेला 11 दिनों तक चलेगा। पूरा देश इस समय आजादी की 75वीं वर्षगाठ पर अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में मेला की थीम इस साल आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इस साल यह मेला दो दिसंबर से 12 दिसंबर चलेगा। उन्होनेे बताया कि कोविड 19 गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। सभी को मास्क पहने, दो गज दूरी बनाए रखने की अपील भी किया जा रहा है। जिसमें स्थानिय लोगों की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर बदरीनाथ विधानसभा युथ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!