कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के महाविद्यालय कर्णप्रयाग में मंगलवार को पर्यावरण प्रकोष्ठ के अन्तर्गत सिगंल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता मे ज्योति थपलियाल, निबंध प्रतियोगिता मे अंजली तिवारी, स्लोगन मे संतोषी, भाषण मे अमीषा, कविता पाठ में तमन्ना नेगी प्रथम स्थान पर रहे। साथ ही महाविद्यालय मे सिगंल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन एवं दुष्परिणाम विषय पर विचार गोष्टी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना और नमामि गंगे के तहत महाविद्यालय से मुख्य बाजार, पेटोल पम्प होते हुए देवतोली तक प्लास्टिक उन्मूलन पर जनजागरूकता रैली भी निकाली गयी। साथ ही महाविद्यालय मे विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसआर सिंह ने प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण पर विचार रखे। नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरसी भट्ट ने बताया की पर्यावरण एंव पेड पौधो, जीव जन्तु के लिए प्लास्टिक बहुत अधिक हानिकारक है। हमंे स्वय भी प्लास्टिक के वैग पोलीथीन के प्रयोग करने से बचना चाहिए। प्लास्टिक मे पैकिंग की जाने वाली गर्म खाद्य पदार्थो का प्रयोग नही करना चाहिए। क्योंकि इससे कई जानलेवा बीमारी से ग्रसित हो सकते है। कैसर जैसी घातक बीमारी से इससे हो सकती है। उन्होंने कहा कि लास्टिक के स्थान पर कपडे के बैग का प्रयोग करना होगा। इस मौके पर डॉ. राधा रावत, डॉ. वाईसी नैनवाल, डॉ. चन्द्रावती टमटा, डॉ. शालिनी सैनी आदि ने अपने विचार रखे।
