posted on : December 10, 2021 6:13 pm

गोपेश्वर (चमोली)।  खेल विभाग चमोली की ओर से आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब यूनाटेड फुटबाल क्लब पौडी ने अपने नाम किया। 

फुटबाल का फाइनल मैच यूनाइटेड फुटबाल क्लब पौड़ी (गढवाल) तथा फुटबाल संघ कोटद्वार के मध्य खेला गया, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर बराबरी पर रहा, जिसमें पौडी की ओर से मैच के 48 वें मिनट में दीपक राणा तथा कोटद्वार की ओर से मैच के अंतिम मिनट  में पेनाल्टी के माध्यम से शुभम ने एक गोल किया। तत्पश्चात ट्राई ब्रेकर के माध्यम से यूनाईटेड फुटबाल क्लब पौडी ने फुटबाल संघ कोटद्वार को 5-3 से पराजित किया। 

प्रतियोगिता के मैच उत्तराखण्ड फुटबाल एसोशियेशन से प्राप्त रैफरी वीरेन्द्र सिंह विष्ट, तनवीर अहमद, राकेश रावत, पुष्कर जोशी, अजीत रावत रहे। प्रतियोगिता के मैच कमिश्नर हेम पुजारी रहे। इस मौके पर जिला क्रीडाधिकारी गिरीश कुमार, हेम दरमोडा, विके्रंद्र चैहान आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!