posted on : December 14, 2020 8:00 pm

घाट (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग चैड़ीकरण को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को आंदोलन के समर्थन में क्षेत्रीय की महिलाओं ने धरना दिया।

बता दें कि नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण की मांग को लेकर व्यापारियों, वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय लोगों की ओर से पांच दिसम्बर से क्रमिक अनशन किया जा रहा है। जिसके समर्थन सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का अपना समर्थन दिया। आंदोलन के समर्थन में पहुंची ग्राम प्रधान जाखणी सावित्री देवी ने कहा कि दस बीत जाने के बाद भी अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जाना आंदोलनकारियों के साथ अन्याय है और सरकार को चाहिए जल्द से जल्द आंदोलनकारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। इस मौके पर महिला मंगलदल अध्यक्ष जाखणी सावित्री देवी, शशी देवी, उत्तरा देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, कला देवी, देवेश्वरी देवी ने क्रमिक अनशन पर ब्लॉक अध्यक्ष सुखबीर रौतेला, आलम राम, तहसील अध्यक्ष व्यापार संघ अवतार सिंह भंडारी, पूर्व महामंत्री व्यापार संघ घाट हर्षबर्धन देवराडी, रमेश राणा के समर्थन में धरना दिया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!