posted on : December 17, 2021 5:56 pm

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रिटर्स एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ क्लेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि इस बार 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल वैलेट की सुविधा दी जा रही है। ऐसे इच्छुक नागरिक पोस्टल वैलेट से मतदान कर सकते है।

कार्यशाला में चुनाव प्रचार के दौरान कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करने और प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया पर विज्ञापनों का प्री-सर्टीफिकेशन और पेड न्यूज पर जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनैतिक दलों को जनसभा, रैली करने के लिए स्थल एवं हॉल निर्धारित कर लिए गए है। प्रचार के दौरान मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाए। डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार के लिए पांच लोगों को ही अनुमति रहेगी। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, मास्टर ट्रेनर शिखर सक्सेना एवं एपी डिमरी ने मीडिया प्रतिनिधियों एवं राजनैतिक दलों को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के कार्यो और पेड न्यूज विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि सभी राजनैतिक विज्ञापनों का प्रसारण से पूर्व एमसीएमसी से प्रमाणीकरण किया जाना जरूरी है। विज्ञापन प्रसारण की तिथि से 72 घंटे पहले एमसीएमसी से सर्टीफिकेशन के लिए आवेदन करना होगा। किसी भी दशा में आर्दश आचार संहिता का उल्लंघन नही होना चाहिए। बताया कि उम्मीदवार के नामांकन के दिन से पेड न्यूज का संज्ञान लिया जाता है। पेड न्यूज सिद्ध होने पर उम्मीदवार के चुनाव खर्चे में जुड़ने के साथ ही उम्मीदवार का नाम सीईओ की बेवसाइट पर डाला जाता है।

निर्वाचन आयोग मीडिया की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्व है। मीडिया किसी भी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर सकते है। मतदान एवं मतगणना केन्द्रों के लिए मीडिया को प्राधिकार पत्र जारी किए जाते है। प्रथम चरण के मतदान प्रारभं होने से अंतिम चरण के मतदान समाप्ति तक किसी भी तरह का एक्जिट पोल नही प्रसारित किया जाएगा। अंतिम 48 घंटों में ऐसा कुछ भी प्रसारित न करें जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकता है। इस दौरान मीडिया से नए मतदाताओं का पंजीकरण एवं मतदान के लिए लोगों जागरूक करने की अपील भी की गई। कार्यशाला में मीडिया से देवेन्द्र रावत, महिपाल सिंह गुसाई, महानन्द बिष्ट, प्रमोद सेमवाल, ओम प्रकाश भट्ट, शेखर रावत, राजा तिवारी, जगदीश पोखरियाल, विनोद रावत, सुरेन्द्र रावत, रणजीत नेगी, विवेक रावत, संतोष सिंह,कृष्ण कुमार सेमवाल, पुष्कर नेगी, अवतार सिंह आदि सहित कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह, बीजेपी के नगर मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर, सीपीआई के जिला कमेटी सदस्य ज्ञानेन्द्र खंतवाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!