posted on : December 15, 2020 7:07 pm
जोशीमठ (चमोली)। शनिवार को हिमक्रीड़ा स्थली औली में जमकर बर्फवारी हुई। जिसे बाद से तीन दिनों से मौसम खुशगवार बना हुआ है। चटक धूप में पर्यटक औली की बर्फ़ीली वादियों का दीदार करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबही से ही जोशीमठ औली रोप वे में पर्यटकों की भीड़ लग गई है। सैलानी रोप वे और चेयर कार से औली सहित बर्फ से सराबोर हिमालयी श्वेत धवल चोटियों का लुफ्त उठा रहे हैं। औली की स्लोप पर पर्यटक जमकर बर्फ में स्की फन सहित अन्य बर्फानी खेलों का मजा ले रहे हैं, वहीं सड़क मार्ग से भी काफी पर्यटक औली पहुंच रहे है। बर्फबारी के बाद एक बार फिर से औली पर्यटको से गुलजार हो चला है। औली में पर्यटकों के पहुंचने से होटल व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
